![]()
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर 1 सितंबर से चल रहा 32 किसान यूनियनों का पक्का मोर्चा रविवार को छठे दिन भी जारी है। आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज किसान नेता राकेश टिकैत धरना स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचने से आंदोलन में किसानों की मौजूदगी और बढ़ गई। किसान संगठन आज अहम बैठक कर धरने को 7 सितंबर के बाद आगे बढ़ाने या खत्म करने को लेकर फैसला करेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब सरकार को किसानों के साथ बातचीत करनी चाहिए। किसानों के 13 मुद्दों पर सरकार को चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का सही दाम मिलना चाहिए। अगर सरकार किसानों की मांगें मान लेती है तो धरना कल ही खत्म किया जा सकता है। पहले पंजाब सरकार, फिर केंद्र से हो बातचीत राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब सरकार को पहले किसानों से बातचीत करनी चाहिए और इसके बाद केंद्र सरकार के साथ बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने एमएसपी (MSP) की मांग को किसानों का हक बताते हुए कहा कि किसान इस मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसान ही नहीं बचेंगे और अन्नदाता अनाज पैदा नहीं कर पाएगा तो लोगों के घर कैसे चलेंगे। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलना जरूरी है। कई और किसान संगठनों ने दिया समर्थन आंदोलन के छठे दिन कई अन्य किसान संगठनों की ओर से भी किसानों को समर्थन दिया जा रहा है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान नेता पहुंचे हैं। इससे आंदोलनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। किसान संगठनों की ओर से अब सड़क की दूसरी तरफ भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी की जाने लगी हैं। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन से बैठक में एक तरफ रास्ता खुला रखने पर बनी थी सहमति एक दिन पहले प्रशासन के साथ हुई बैठक में यह तय हुआ था कि सड़क की एक तरफ का रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रखा जाएगा। हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ने के कारण अब किसानों को दूसरी तरफ भी इन्हें खड़ा करना पड़ रहा है। ऐसे में बॉर्डर पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन रही है। आज की बैठक में तय होगी आगे की रणनीति किसान संगठनों की आज होने वाली बैठक में आंदोलन को 7 सितंबर के बाद आगे बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में पंजाब सरकार के साथ बातचीत और किसानों की 13 मांगों को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी।
Source link
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में पहुंचे राकेश टिकैत:बोले- पंजाब सरकार पहले किसानों से करे बातचीत, आगे की रणनीति पर फैसला आज
