Headlines

फजिल्का में ओवरब्रिज पर पशु से टकराकर बाइक सवार घायल:20-25 मिनट तक मदद का इंतजार करता रहा, राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल




फजिल्का जिले के अबोहर में कंधवाला रोड ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात एक बाइक सवार लावारिस पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, अजीमगढ़ निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र पट्टू राम ड्राइवर का काम करता है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपनी बाइक से कंधवाला रोड बाईपास स्थित ओवरब्रिज से गुजर रहा था। तभी अचानक एक पशु सड़क पर आ गया, जिससे उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। 20 मिनट मदद का इंतजार करता रहा घायल टक्कर के बाद सुरेंद्र सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है करीब 20 से 25 मिनट तक घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई मदद नहीं पहुंची। कार चालक ने पहुंचाया अस्पताल इसके बाद वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने घायल सुरेंद्र को अपनी कार में सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसके रिश्तेदारों का पता लगाकर उन्हें भी हादसे की जानकारी दी गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुरेंद्र का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर कर दिया गया। सड़कों पर लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या बनी परेशानी
शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक वर्ष से पशुओं को पकड़ने का अभियान बंद पड़ा है, जिससे सड़कों पर इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। रात के समय अचानक सड़क पर पशु आने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से लावारिस पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा पशु पकड़ने का अभियान दोबारा शुरू करने की मांग की है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *