Headlines

Teachers Day 2026 | Rajnandgaon DPS Sainik School Students Celebration


राजनांदगांव के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) और डीपीएस सैनिक स्कूल परिसर में शिक्षक दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार जताते हुए गीत, नृत्य, भाषण सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र

.

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों, शिक्षकों और सहपाठियों का मन मोह लिया।

बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखते हैं शिक्षक: सुनील गोलछा

स्कूल के चेयरमैन सुनील गोलछा ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। उनका समर्पण बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव तैयार करता है।

स्कूल की प्रिंसिपल निर्मला सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

हेड मिस्ट्रेस सोनाली सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों का प्यार और सम्मान ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ी खुशी है।

कार्यक्रम में कर्नल विनॉय विसोई सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के योगदान और समर्पण के लिए उनका आभार जताया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह और शिक्षकों के प्रति उनका सम्मान मुख्य आकर्षण रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *