![]()
डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। उन्होंने जायस स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (RGIPT) में एसएससी बोस, होमी भाभा और विद्यासागर हॉस्टल का लोकार्पण किया। तीनों हॉस्टल में करीब एक हजार छात्रों के रहने की व्यवस्था है। हॉस्टल में छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लोकार्पण के बाद डिप्टी सीएम ने संस्थान के अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने 17 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के चेक भी सौंपे। 2027 की तैयारी पर BJP नेताओं के साथ मंथन डिप्टी सीएम ने संस्थान परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक की। इसमें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास और जनकल्याण के काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सपा-कांग्रेस पर निशाना- 2047 तक सत्ता में नहीं आएंगी मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2047 तक दोनों पार्टियां सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगी। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखने की बात कही। बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही योजनाओं को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। स्मृति ईरानी का जिक्र कर बोले- अमेठी वालों से इस बार चूक हुई कार्यक्रम के बाद केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के पूर्व पदाधिकारी भागीरथी मौर्य के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का भी जिक्र किया। मौर्य ने कहा, “अमेठी वालों से इस बार चूक हो गई, इसलिए स्मृति ईरानी चुनाव हार गईं। अगर वह चुनाव जीततीं तो केंद्र में एक और मंत्री होता।”
Source link
2047 तक सपा-कांग्रेस की सत्ता में वापसी नहीं:केशव मौर्य बोले- अमेठी वालों से चूक हुई, स्मृति ईरानी जीततीं तो केंद्र में एक और मंत्री होता
