![]()
विदिशा के बड़ा बाजार इलाके में तेज आवाज में डीजे बजाने और नियमों का पालन नहीं करने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की समझाइश के बाद भी डीजे बंद नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने डीजे वाहन जब्त कर लिया। मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बड़ा बाजार इलाके में तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे चलाने वालों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। इसके बाद भी डीजे बंद नहीं किया गया। नियमों का पालन नहीं होने पर पुलिस ने डीजे वाहन जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया। दो लोगों पर केस दर्ज
इस मामले में लक्ष्मी नारायण कुशवाहा (31), निवासी खाई मोहल्ला, वाटर वर्क्स रोड और देवेंद्र कुशवाहा (28), निवासी राघवजी कॉलोनी, विदिशा के खिलाफ कोतवाली थाने में केस नंबर 568/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 285 बीएनएस और धारा 7/15 मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। दोनों को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस भी दिया गया है। डीजे पर पुलिस की नजर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में ध्वनि प्रदूषण और नियमों के खिलाफ डीजे चलाने पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने डीजे संचालकों और आम लोगों से तय नियमों के अनुसार ही डीजे और दूसरे साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
नियम तोड़कर तेज आवाज में बजाया डीजे:विदिशा में समझाइश के बाद भी नहीं किया बंद, वाहन जब्त; 2 पर FIR
