![]()
हनुमानगढ़ में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में चार बच्चे गिर गए। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसा रविवार शाम करीब 4 बजे रावतसर थाना क्षेत्र में बरमसर गांव में हुआ। एसपी बी. आदित्य ने बताया- शुरुआती जानकारी के मुताबिक बरमसर गांव के चार बच्चे भेड़ चराने गए थे। इसी दौरान वे कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी बीएसआर-11 की सिंचाई वाली पानी की डिग्गी के किनारे पहुंच गए। अचानक एक बच्चा पानी में फिसल गया। उसे बचाने के लिए बाकी तीन बच्चे भी डिग्गी में कूद पड़े। गहरे पानी और बाहर निकलने का रास्ता न होने के कारण तीन बच्चे डूब गए। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक बच्चे को बाहर निकाल लिया। बजरंग, कंवरपाल और सुनील को गंभीर हालत में रावतसर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। डिग्गी के आसपास सुरक्षा इंतजाम नहीं डिग्गी के आसपास सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर उठा है। जिले में खेतों की खुली डिग्गियों में डूबने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को चराने के लिए भेजा जाता है, लेकिन पानी के बड़े टैंकों के किनारे कोई बाड़ या चेतावनी बोर्ड नहीं होते, जिससे हादसे होते हैं। मृतकों की हुई पहचान रावतसर थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया की डिग्गी में चार बच्चे रामचन्द्र(14) पुत्र सीताराम गोस्वामी, बजरंग (18) पुत्र श्योनारायण गोस्वामी, सुनील (14) पुत्र जयपाल गोस्वामी और कौरपाल (15) उर्फ कंवरपालगर पुत्र श्योनारायण गोस्वामी सभी निवासी बरमसर गए थे। जिसमें रामचन्द्र को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन बाकी तीनों की मौत हो गई। एसपी भी पहुंचे हॉस्पिटल एसपी बी आदित्य भी सूचना मिलने के बाद रावतसर हॉस्पिटल पहुंचे और पुलिस से इस संबंध में जानकारी जुटाई। सकुशल बाहर निकाले गए बच्चे से भी एसपी ने मुलाकात की और मृतकों के परिजनों से भी मिले। इस दौरान रावतसर सीओ विक्रम चौहान और थानाधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे।
Source link
कुंभाराम नहर की डिग्गी में गिरने से 3-बच्चों की मौत:एक को ग्रामीणों ने बचाया, साथी को बचाने के लिए 3 ने लगाई थी छलांग
