Headlines

तेज रफ्तार एंबुलेंस दुकान के खंभे से टकराई; VIDEO:बाल-बाल बची युवती, रायगढ़ में रात में मेडिकल काॅलेज की घटना




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेज रफ्तार एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज की ओर जा रही थी, तभी रोड किनारे के मेडिकल दुकान के खंभे से टकरा गई। इस घटना में एक युवती बाल बाल बच गई। जिसकी सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। वहीं आसपास के लोगों ने चालक पर शराब पीकर एंबुलेंस चलाने का भी आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की रात तकरीबन 12 बजे की बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित तनुजा मेडिकल दुकान के बाहर कुछ लोग खड़े थे। तभी मेडिकल कॉलेज रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तनुजा मेडिकल स्टोर के शेड खंभे व चबुतरा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस दौरान एक युवती भी यहां खड़ी थी, जिसे युवक ने खींच कर वहां से हटाया। इससे वह बाल-बाल बच गई। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार में एंबुलेंस किसी तरह से दुकान के खंभे से टकराई। वहीं बताया जा रहा है कि एंबुलेंस का एयरबैग खुल जाने के कारण चालक की भी जान बच गई।
शराब पीकर एंबुलेंस चलाने का आरोप घटना के बाद चालक के बाहर निकलने पर उससे आसपास के लोगों ने बात करने पर उन्होंने चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का भी आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि यह प्रायवेट एंबुलेंस थी और कोई मरीज इसमें नहीं था। बल्कि चालक एंबुलेंस लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहा था। फिलहाल चालक के नशे में होकर एंबुलेंस चलाने पर कहीं न कहीं मरीजों के सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *