Headlines

Banswara Motorcycle Theft Case | CCTV Footage Shows Thieves in Action



CCTV में बाइक चोरी कर ले जाते बदमाश।

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की मुस्लिम कॉलोनी में रविवार तड़के बाइक चोरी हो गई। वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन बदमाश बाइक को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीनों ने अपने चेहरे पर काला रुमाल बांध रखा था। वहीं, एक बद

.

जानकारी के अनुसार, मुस्लिम कॉलोनी निवासी बिलाल मोहम्मद ने अपनी हीरो सीडी डीलक्स ब्लैक कलर की बाइक रविवार रात करीब 2 बजे घर के बाहर पार्किंग क्षेत्र के पास खड़ी की थी। इसके बाद सुबह करीब 5 बजे उठकर देखा तो बाइक गायब थी।

आसपास तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग बाइक गायब मिलने के बाद पीड़ित ने आसपास के क्षेत्र, घरों, दुकानों और पड़ोस में काफी तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और वाहन बरामद करने की मांग की।

सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध बाइक को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान और चोरी हुई बाइक की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *