Headlines

करोंद से मिसाइल चलाओ और काजी कैंप में गिरा दो:रामेश्वर शर्मा के बयान पर कांग्रेस ने कहा CM बताएं क्या कार्रवाई होगी




करोंद में रविवार को आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप में मिसाइल गिराने वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर अब्बास हाफिज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूरे मामले पर सरकार का रुख स्पष्ट करने और विधायक के बयान पर कार्रवाई को लेकर जवाब देने की मांग की है। हाफिज ने कहा कि भाजपा विधायक हिंदू समुदाय के कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि करोंद से मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिराई जा सकती है। उनके मुताबिक, बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं, जबकि कुछ आयोजक चिंतित नजर आए। बयान के बाद विधायक ने दी सफाई रामेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा था कि वह दिन दूर नहीं जब लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने लोगों से इस्लामाबाद में मटकी फोड़ने की बात पूछी और इसके बाद मिसाइल का जिक्र किया। शर्मा ने कहा था- करोंद चौराहे पर खड़े होकर मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिरा दो। काजी कैंप का नाम लेने के तुरंत बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि इस्लामाबाद वाले काजी कैंप से है। इसके बाद उन्होंने भारत की सैन्य ताकत और सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। कांग्रेस ने पूछा- इस्लामाबाद में काजी कैंप कहां है? अब्बास हाफिज ने विधायक की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंटरनेट पर पाकिस्तान में काजी कैंप नाम की कोई जगह नहीं मिलती। उन्होंने पूछा कि विधायक आखिर किस काजी कैंप की बात कर रहे थे। हाफिज ने कहा कि भोपाल के जिस काजी कैंप इलाके में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं, उसके बारे में सार्वजनिक मंच से मिसाइल गिराने की बात करना निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या सरकार इस बयान को सामान्य मानती है और इस पर क्या कार्रवाई की जाएगी। बोले- ऐसे माहौल में निवेश कैसे आएगा? हाफिज ने मुख्यमंत्री के दुबई और अबू धाबी दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विदेश जाकर निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश का न्योता दे रहे हैं। ऐसे में यदि सार्वजनिक मंचों से इस तरह के बयान दिए जाएंगे तो सवाल है कि निवेशक प्रदेश में निवेश करने की उम्मीद कैसे करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से सरकार का स्पष्ट रुख सामने रखने और विधायक के बयान पर कार्रवाई को लेकर जवाब देने की मांग की। जाति से ऊपर हिंदू एकता की बात करोंद के भगत सिंह चौराहे पर रविवार शाम हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रामेश्वर शर्मा ने हिंदू एकता और राष्ट्रवाद पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हिंदू एकता केवल मटकी फोड़ने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। समाज को हर स्तर पर एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने हिंदू समाज से जातिगत पहचान से ऊपर उठकर हिंदू और भारतीय होने की पहचान रखने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *