![]()
नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बरमान घाट पर हालात खराब हो गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण रेत घाट पर बना पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। इस वजह से घाट से आना-जाना पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए घाट के दोनों ओर निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है। घाट पर करीब 10 जवान तैनात किए गए हैं। पंचायत सचिव भी मौके पर रहकर लोगों को नदी और घाट की ओर न जाने की सलाह दे रहे हैं। प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर रखे हुए है। बरगी बांध के 13 गेट खुले इलाके में पिछले कुछ समय से हल्की बारिश हो रही है। बरगी बांध के 13 गेट पिछले करीब तीन दिनों से खुले हुए हैं। इस वजह से नर्मदा नदी में पानी बढ़ गया है और जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। नाव चलाने पर भी रोक बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा के कारण प्रशासन ने आज से बरमान घाट पर नाव चलाने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी, घाट और डूब वाले इलाकों में जाने से बचें। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में मदद करें।
Source link
नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, रेत घाट का पुल डूबा:प्रशासन ने नाव संचालन पर रोक लगाई; सुरक्षा के लिए जवान तैनात, बरगी बांध के 13 गेट खुले
