Headlines

पाली में राजपूत समाज के 92 युवा सीख रहे संस्कार:गुंडा चतुरा में श्री क्षत्रिय युवक संघ का प्रशिक्षण कैंप, जागरण गीत से दिन की शुरुआत




पाली जिले में गुड़ा कलां के पास नागणेची माता मंदिर, गुंडा चतुरा में श्री क्षत्रिय युवक संघ का प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आसपास के गांवों के 92 युवा, व्यापारी और अध्यापक भाग ले रहे हैं। शिविर प्रभारी जब्बरसिंह लुणाखुर्द ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं के भीतर मौजूद बुराइयों को दूर करना और भगवद्गीता में बताए गए सद्गुणों को जीवन में अपनाना है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपने भीतर मौजूद अच्छे संस्कारों को धीरे-धीरे भूलता जा रहा है। शिविर में धर्म, कर्म और कर्तव्य से जुड़ी बातों के जरिए इन्हीं संस्कारों का अभ्यास कराया जा रहा है। 1946 में हुई थी श्री क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना जब्बरसिंह लुणाखुर्द ने बताया कि श्री क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना 22 दिसंबर 1946 को पूज्य तनसिंह रामदेरिया ने की थी। स्थापना के साथ ही इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों की शुरुआत हुई, जो लगातार जारी हैं। प्रान्त प्रमुख बहादुर सिंह सारंगवास ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 4:30 बजे जागरण गीत से हुई। इसके बाद खेल और चर्चा का आयोजन किया गया। वहीं, ‘लक्ष्य’ विषय पर बौद्धिक उद्बोधन भी हुआ। शिविर में बीजागुड़ा, लाडपुरा, देवली-हुला, केलवाद, पिपलाद, बड़ागुड़ा, गुंडा श्यामा, मेलाप और केरखेड़ा सहित आसपास के गांवों के 92 युवा, व्यापारी एवं अध्यापक भाग ले रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *