Headlines

श्रीगंगानगर में ड्रग्स बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार:20 किलो डोडा पोस्त और 6.48 ग्राम हेरोइन जब्त, एक महिला भी शामिल




श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत नई मंडी घड़साना और रायसिंहनगर में नशे के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों जगह से डोडा पोस्त और हेरोइन जब्त की। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई एसपी हरीशंकर के निर्देशन में की गई। घड़साना में 20 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद नई मंडी घड़साना थानाधिकारी आलोक सिंह और उनकी टीम एनएच हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान चक 01 जीडी के पास दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने सतपाल सिंह (28) निवासी 04 केएनडी बी, रावला और कुलवंत सिंह (40) निवासी 15 ए, अनूपगढ़ को पकड़ा। तलाशी में दोनों के कब्जे से 20 किलो 39 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। मामले की आगे की जांच थाना रावला के थानाधिकारी बलवंत कुमार को सौंपी गई है। रायसिंहनगर में महिला से 6.48 ग्राम हेरोइन मिली रायसिंहनगर में थानाधिकारी देवीलाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक माला सिंह और पुलिस टीम गश्त कर रही थी। टीम ने भुल्लर एकेडमी, रोही 25 पीएस के पास एक महिला को पकड़ा। पुलिस ने राजविंद्र उर्फ राजूडी (40) पत्नी चेतराम, निवासी 23 पीएस सी, रायसिंहनगर की तलाशी ली। उसके कब्जे से 6.48 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। इस मामले की जांच थाना मुकलावा की थानाधिकारी हेमलता को सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *