Headlines

भिलाई से महाराष्ट्र ले जाई जा रही भैंसें पकड़ी गईं:राजनांदगांव में पुलिस ने वाहन जब्त किया; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार




राजनांदगांव में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 भैंसों को बरामद किया है। मवेशियों को भिलाई से महाराष्ट्र के भंडारा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। पुलिस को 6 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्ग से टाटा आयसर वाहन (CG-15-DZ-4514) में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर राजनांदगांव की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी एमन साहू की टीम ने ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की। जब्त किए गए मवेशियों और वाहन की कुल कीमत 8.80 लाख रुपए बताई गई है। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। नाकाबंदी देखकर तेज रफ्तार में भगाया वाहन पुलिस की नाकाबंदी देखकर ड्राइवर वाहन को तेज रफ्तार में दुर्ग की ओर भगाने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। ग्राम टेडेसरा में अपना ढाबा के पास वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संगीत मधुकर उर्फ टेटे (30) निवासी पथर्रा, भिलाई-3, दुर्ग बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी राजू पारधी के साथ मिलकर 18 भैंसों को महाराष्ट्र के भंडारा ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी संगीत मधुकर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राजू पारधी फरार है। 8.80 लाख रुपए की संपत्ति जब्त पुलिस ने मौके से 18 भैंसें बरामद कीं, जिनकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा करीब 7 लाख रुपए कीमत का टाटा आयसर वाहन भी जब्त किया गया। दोनों की कुल कीमत करीब 8.80 लाख रुपए है। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला आरोपी संगीत मधुकर के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस फरार आरोपी राजू पारधी की तलाश कर रही है। सोमनी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि पशु तस्करी या किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *