![]()
बिलासपुर के बृहस्पति बाजार के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम में लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक ग्राहक का कार्ड एटीएम में फंस गया और पैसे भी नहीं निकले। वहीं, एक अन्य ग्राहक के खाते से एक बार पैसे निकालने पर दोगुनी रकम कट गई। जल संसाधन विभाग के कर्मचारी तीजराम साहू का खाता SBI में है। उन्होंने एटीएम से 5 हजार रुपए निकालने के लिए कार्ड डाला, लेकिन पैसे नहीं निकले और कार्ड भी एटीएम के अंदर फंस गया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। इसके बाद कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एटीएम को ठीक करने की कोशिश की। इसके बाद रविवार को एसके चतुर्वेदी ने इसी एटीएम से 3,500 रुपए निकाले। वे एटीएम से बाहर निकल ही रहे थे कि उनके मोबाइल पर 3,500-3,500 रुपए दो बार खाते से कटने का मैसेज आया। एटीएम से एक बार रकम निकालने पर दो बार पैसे कटने की शिकायत पर बैंक की ओर से बताया गया कि समस्या को ठीक होने में पांच दिन तक लग सकते हैं। बृहस्पति बाजार के इस एटीएम कक्ष की हालत खराब है। वहां गंदगी है और एसी भी कई दिनों से बंद है। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक शेखर प्रेम ने बताया कि इस तरह की समस्या नेटवर्क में दिक्कत के कारण हो सकती है। शिकायत मिलने पर इसे ठीक किया जाता है। खाते से अतिरिक्त कटी रकम वापस आने में पांच दिन तक का समय लग सकता है।
Source link
बिलासपुर SBI ATM में गड़बड़ी, पैसे नहीं निकले, कार्ड फंसा:बृहस्पति बाजार के एटीएम से अमाउंट दो बार कटे; अधिकारी ने बताया नेटवर्क की समस्या
