Headlines

पेट्रोल पंप में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का झांसा:डॉक्टर दंपती से 2.08 करोड़ रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज




पुंदाग में पेट्रोल पंप में पार्टनरशिप दिलाने का झांसा देकर रिटायर्ड डॉक्टर दंपती से 2.08 करोड़ रुपए ठगने का एक मामला सामने आया है। सीसीएल से ​सेवानिवृत्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव चौधरी ने पुंदाग थाने में पिंकू कुमार चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उन्होंने कहा है कि वे पिंकू कुमार चौधरी से वर्षों से परिचित थे। 20 मार्च 2022 को आरोपी उनके पुंदाग स्थित आवास पर आया और बताया कि उसके नाम पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से चौपारण में पेट्रोल पंप की डीलरशिप स्वीकृत हुई है। डिमांड ड्राफ्ट में 2.70 लाख को बना दिया 72.70 लाख शिकायतकर्ता के अनुसार, 4 अप्रैल 2024 से आरोपी ने लाभांश देना बंद कर दिया। रकम वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद डॉ. चौधरी ने एचपीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालय से जानकारी ली। जहां उन्हें या उनकी पत्नी को एचपीसीएल के रिकॉर्ड में पार्टनर बनाने की कोई प्रक्रिया नहीं होने की जानकारी मिली। आरोपी ने एचपीसीएल से संबंधित दस्तावेज में हेरफेर कर 2.70 लाख रुपये की डिमांड ड्राफ्ट राशि को 72.70 लाख रुपये के रूप में दिखाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *