Headlines

लुधियाना में 3 माह की प्रेग्नेंट महिला की मौत:मायके वाले बोले- पति शराब पीकर आया; पहले पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला




लुधियाना में 25 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। वह तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। मायके वालों ने उसके पति पर हत्या आरोप लगाते हुए कहा कि इसने पहले मारपीट की, फिर गला घोंटकर मार डाला। उन्होंने कहा कि उसे गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। मृतका की पहचान हरप्रीत कौर निवासी गांव बुर्ज लिट्टां के नाम से हुई। पुलिस ने उसके पति जसप्रीत सिंह और दादा जोगिंदर सिंह को हिरासत में लिया है। थाना सुधार पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल भेज दिया है। घरेलू विवाद से परेशान थी हरप्रीत मायके वालों के मुताबिक, हरप्रीत कौर पिछले कुछ समय से घरेलू झगड़ों को लेकर परेशान थी। इसी वजह से वह अपने मायके गांव घूंघराणा, अहमदगढ़ मंडी चली गई थी। परिजनों का कहना है कि रविवार को उसका पति जसप्रीत उसे समझाकर वापस बुर्ज लिट्टां ले आया था। बताया गया कि इस दौरान उसने नशा छोड़ने का भरोसा भी दिया था। नशे की हालत में घर पहुंचा पति हरप्रीत के मायके वालों का आरोप है कि सोमवार रात जसप्रीत कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद उसने हरप्रीत के साथ मारपीट की और फिर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और मायके वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शरीर पर चोटों के निशान मिले हरप्रीत के मायके वालों ने दावा किया कि उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। उनका आरोप है कि पति ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हरप्रीत ने आत्महत्या की थी, तो शव को छत से नीचे किसने उतारा? मायके वालों ने कहा कि वह तीन महीने की गर्भवती थी और परिवार में आने वाले बच्चे को लेकर उम्मीदें थीं। लेकिन एक रात में ही हरप्रीत के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जिंदगी भी खत्म हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना सुधार प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। ************** ये खबर भी पढ़ें: सिख युवकों का मजाक उड़ा फंसाता PAK ग्रूमिंग गैंग: लंदन में युवक का खुलासा, गिफ्ट-कैश से पंजाबी युवतियों को फंसाते, धर्म परिवर्तन करते
ब्रिटेन में सिख लड़कियों को कथित तौर पर फंसाकर उनका ब्रेनवॉश, फिर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसका दावा एक सिख युवक ने किया है। यूके के एक चैनल के पॉडकास्ट में युवक ने पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर गैर-मुस्लिम लड़कियों, खासकर सिख लड़कियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *