Headlines

नारनौल में 9 ट्रकों के कटे 4.71 लाख के चालान:मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आरटीए और जिला गुप्तचर इकाई की संयुक्त कार्रवाई




हरियाणा के नारनौल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी, आरटीए विभाग नारनौल और जिला गुप्तचर इकाई की संयुक्त टीम ने जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुल 9 ओवरलोड वाहन पकड़े गए, जिन पर 4 लाख 71 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करवा दिया गया। संयुक्त अभियान रहा जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के निरीक्षक सतेन्द्र के नेतृत्व में यह संयुक्त अभियान चलाया गया। टीम में आरटीए विभाग नारनौल के एडीटीओ नवीन कुमार तथा जिला गुप्तचर इकाई नारनौल के निरीक्षक सुनील कुमार भी शामिल रहे। कनीना में पकड़े 5 संयुक्त टीम ने सबसे पहले कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान 5 वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते पाए गए। टीम ने सभी वाहनों के चालान काटकर उन्हें श्री बालाजी पार्किंग, कनीना में खड़ा करवा दिया। नारनौल में 4 मिले ओवरलोड इसके बाद टीम ने रेवाड़ी-नारनौल रोड पर भी ओवरलोड वाहनों की जांच की। यहां 4 वाहन ओवरलोड पाए गए। इनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए गए तथा सभी वाहनों को सीताराम पार्किंग, बाछोद में खड़ा कराया गया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी 9 ओवरलोड वाहनों पर कुल 4 लाख 71 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और संचालकों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आरटीए विभाग और जिला गुप्तचर इकाई की संयुक्त टीमें अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *