Headlines

साइबर ठगी की रकम मंगाकर कमीशन लेने वाले 2 गिरफ्तार:बैंक खाता, पासबुक और UPI की सुविधा देते थे; मोबाइल में मिले खातों के डिटेल




बलरामपुर में साइबर ठगी की रकम अपने बैंक खातों में मंगाकर कमीशन कमाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार शाम 6 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने लखनऊ स्थित साइबर क्राइम मुख्यालय से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए विजय कुमार सोनकर और उसके साथी राहुल गोस्वामी को कोड़री घाट पुल के पास से पकड़ा। साइबर ठगी की दो शिकायतों से जुड़ा था खाता लखनऊ के साइबर क्राइम मुख्यालय से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की जांच की। जांच में सामने आया कि इस खाते के खिलाफ NCRP/समन्वय पोर्टल पर साइबर ठगी की दो शिकायतें दर्ज थीं। एक शिकायत में 12,500 रुपए और दूसरी में 2,150 रुपए की धोखाधड़ी की जानकारी मिली। भाई के नाम था बैंक खाता, विजय कर रहा था इस्तेमाल पुलिस के मुताबिक, जांच में बैंक खाता सुनील कुमार सोनकर के नाम पर मिला। हालांकि, इस खाते का इस्तेमाल उसका भाई विजय कुमार सोनकर कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने विजय की गतिविधियों की जांच शुरू की और उसके साथी राहुल गोस्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया। खाता और UPI उपलब्ध कराने के बदले लेते थे कमीशन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे साइबर ठगी से हासिल रकम मंगाने के लिए बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और UPI की सुविधा उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में कई बैंक खातों, एटीएम कार्ड, UPI आईडी, QR कोड और साइबर अपराध से जुड़ी चैट व अन्य डेटा मिला है। दो मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ा सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, उनमें लगे तीन सिम कार्ड, एक अतिरिक्त सिम कार्ड, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक, दो एटीएम कार्ड और 690 रुपए नकद बरामद किए हैं। साइबर ठगी के नेटवर्क की एक कड़ी सामने आई पुलिस की कार्रवाई में साइबर ठगी के नेटवर्क में रकम हासिल करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बैंक खातों की भूमिका सामने आई है। पुलिस के अनुसार, ठगी करने वाले लोगों के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले लोग भी इस तरह के नेटवर्क का हिस्सा बनकर कमीशन लेते हैं। पुलिस अब बरामद मोबाइल और बैंकिंग डिटेल के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल अमन यादव और चालक पीआरडी तरुण शुक्ला शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *