![]()
बदायूं में मंगलवार रात करीब 10 बजे गोवध के एक फरार आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। ककराला-उसहैत रोड पर भट्ठे से करीब 250 मीटर आगे पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से हेड कांस्टेबल शिववीर घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी तनहीर के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पर फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल पुलिस के मुताबिक, टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए मौके पर घेराबंदी की थी। इसी दौरान आरोपी ने जान से मारने के इरादे से पुलिस पर तीन राउंड फायर किए। इसमें हेड कांस्टेबल शिववीर के दाहिने हाथ में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। आरोपी के पास से हथियार और अन्य सामान बरामद पुलिस ने आरोपी की पहचान गौरामई गांव निवासी तनहीर पुत्र आशिक अली के रूप में की है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन खोखे, चार जिंदा कारतूस, एक छुरी और रस्सी बरामद होने का दावा किया गया है। घायल तनहीर और हेड कांस्टेबल शिववीर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोवध के मामले में पुलिस कर रही थी तलाश पुलिस के अनुसार, तनहीर अलापुर थाने में दर्ज गोवध के एक मामले में फरार चल रहा था। पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि 7 सितंबर की रात उसने अपने साथी जुम्मन और भाई के साथ गौरामई के जंगल से घूमते हुए एक बछड़े को पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद बछड़े की गोवध किया गया। तीन मुकदमे दर्ज होने की बात सीओ दातागंज अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तनहीर के खिलाफ कुल तीन मामले दर्ज हैं। इनमें अलापुर थाने में गोवध का एक मामला शामिल है। इसके अलावा उसहैत थाने में वर्ष 2013 में चोरी और चोरी का माल बरामद होने से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा मुठभेड़ में घायल तनहीर और हेड कांस्टेबल शिववीर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बदायूं में गोवध के फरार आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल, आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली
