Headlines

रामदेवरा मेले के लिए 11 से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन:भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच दो जोड़ी; श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन




रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें और शुरू करने का फैसला किया है। 11 सितंबर से भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच दो जोड़ी और 12 सितंबर से श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी। तीनों जोड़ी ट्रेनें 15-15 ट्रिप करेंगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार- ट्रेन संख्या 04863/04864 और 04865/04866 भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच 11 से 25 सितंबर तक संचालित होंगी। दोनों जोड़ी ट्रेनों का ठहराव जोधपुर, राईका बाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। श्रीगंगानगर से फलोदी के रास्ते पोकरण भी सीधी ट्रेन रामदेवरा मेले के मद्देनजर ट्रेन संख्या 04741/04742 श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल 12 से 26 सितंबर तक चलेगी। श्रीगंगानगर से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे पोकरण पहुंचेगी। ट्रेन फलोदी स्टेशन पर शाम 6:35 बजे आकर 6:40 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में पोकरण से रात 8:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। ट्रेन फलोदी स्टेशन पर रात 10 बजे आकर 10:05 बजे रवाना होगी।
ट्रेन में 15 साधारण और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 कोच होंगे। रेलवे के अनुसार- इन स्पेशल ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर यात्री दबाव कम होगा और रामदेवरा मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। ट्रैक कार्य के चलते जोधपुर-मन्नारगुड़ी सुपरफास्ट तीन ट्रिप में 120 मिनट रेगुलेट तिरुचिरापल्ली मंडल में रेल टर्नआउट टीटीआर कार्य के चलते जोधपुर-मन्नारगुड़ी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दक्षिण रेलवे क्षेत्र में तीन ट्रिप के दौरान 120 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- तिरुचिरापल्ली मंडल में टी-28 मशीन से टीटीआर कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेन संख्या 22673 जोधपुर-मन्नारगुड़ी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस जोधपुर से 24 सितंबर, 1 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को रवाना होगी। इन तीनों ट्रिप में ट्रेन को दक्षिण रेलवे पर 120 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *