Headlines

नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने जान दी:किराए के फ्लैट में अकेले रहते थे; पूर्व IAS पत्नी ने गार्ड को भेजा तो लाश पंखे पर मिली




दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता (74) ने नोएडा में सुसाइड कर लिया। किराए के फ्लैट में उनकी लाश पंखे से लटकी मिली। पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। घटना सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में रविवार को हुई। राकेश मेहता 1975 बैच के IAS अधिकारी थे। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर राकेश मेहता को कई बार फोन किया गया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड को फ्लैट पर भेजा गया। गार्ड फ्लैट के अंदर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पांच साल से नोएडा में अकेले रह रहे थे राकेश मेहता मूल रूप से देहरादून के रहने वाले थे। वह करीब पांच साल से नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी और बेटा देहरादून के वसंत विहार में रहते हैं। पत्नी दिल्ली कैडर की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। बेटा पीएचडी कर रहा है। शादीशुदा बेटी लंदन में रहती हैं। पत्नी का नोएडा आना-जाना भी होता था। मेहता ने प्रशासनिक सेवा के दौरान दिल्ली सरकार और नगर निगम में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था। वह दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली नगर निगम के आयुक्त जैसे अहम पदों पर रह चुके थे। राष्ट्रमंडल खेलों में निभाई थी अहम जिम्मेदारी साल 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भी राकेश मेहता ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार और नगर निगम में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली थीं। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ………………………………….. यह खबर भी पढ़िए राजभर बोले- अखिलेश अपनी टोपी का रंग नीला कर दें: कहा- P से पहली बार, D से दूसरी बार, A से अबकी बार, 2027 में भी हारेंगे गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव ‘P से पागल’ वाले बयान पर पलटवार किया। राजभर ने PDA का नया मतलब बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *