Headlines

तरनतारन में नशे के खिलाफ कार्रवाई:21 आरोपी गिरफ्तार, 53 ग्राम हेरोइन, ड्रग मनी और अवैध शराब बरामद; केस दर्ज




तरनतारन जिले में नशे और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 53 ग्राम हेरोइन, अवैध शराब और 1,150 रुपए ड्रग मनी बरामद करने का दावा किया है। चोहला साहिब थाना पुलिस ने जगरूप सिंह, गुरसेवक सिंह, दविंदर सिंह उर्फ दीप और गुरपाल सिंह उर्फ दोहता को 8.56 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। गोइंदवाल साहिब पुलिस ने खडूर साहिब निवासी जरमनजीत सिंह उर्फ निक्की को 5 ग्राम हेरोइन और 750 रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज सदर तरनतारन पुलिस ने रसूलपुर के सतनाम सिंह और सिमरनजीत सिंह उर्फ सनी को 5 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। सरहाली पुलिस ने धोतियां निवासी तरसेम सिंह और कलेर निवासी साजन सिंह को 5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। सिटी पट्टी पुलिस ने मेवा सिंह और धीरा सिंह से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की। अवैध शराब के मामलों में सदर पट्टी पुलिस ने रोबिन और वंश को 20 बोतल शराब के साथ पकड़ा। सरहाली पुलिस ने बलविंदर से 6,750 मिलीलीटर और कच्चा पक्का पुलिस ने रवेल सिंह से 6,750 मिलीलीटर शराब बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *