Headlines

Buxar BR44 Restaurant Raid | Administration Seals Hotel After Probe


बक्सर में मंगलवार को प्रशासन की टीम ने BR44 रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। एसडीएम अविनाश कुमार और एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में हुई जांच में रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियां मिलीं।

.

इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों का भी उल्लंघन पाया गया। इन उल्लंघनों के बाद प्रशासन ने जांच पूरी होने तक रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।

एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट से तीन-चार जोड़े युवक-युवतियां मिले। इन सभी को पुलिस थाने ले जाया गया। उनके परिजनों को बुलाकर बांड भरवाया गया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

होटल-रेस्टोरेंट मालिकों को पहले दिए गए हैं निर्देश

एसडीएम ने बताया कि जिले में हाल ही में गलत गतिविधियों के मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य मुख्यालय और जिलाधिकारी के निर्देश पर होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने साफ किया कि होटल या रेस्टोरेंट की आड़ में किसी भी तरह की गलत गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर सील

छापेमारी के दौरान प्रशासनिक टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों की भी जांच की। इसमें तय मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

होटल-रेस्टोरेंट की गतिविधियों पर आगे भी नजर

प्रशासन ने बताया कि जिले के होटल और रेस्टोरेंट में चल रही गतिविधियों पर आगे भी नजर रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। अधिकारियों ने मालिकों से नियमों का पालन करने और अपने प्रतिष्ठानों में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि न होने देने की अपील की है।

‘बक्सर धर्म और आध्यात्म की नगरी’

एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि बक्सर धर्म और आध्यात्म की नगरी है। इसकी पहचान को बदनाम करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से इस तरह की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *