![]()
बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। यह हादसा गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के कोट गांव के पास हुआ। हादसे में 20 साल के एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उसका 18 साल का दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान आगरा जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नलपुरा गांव के रहने वाले लखन सिंह लोधा (20) पुत्र पूरन सिंह के तौर पर हुई है। उसका दोस्त नेत्रपाल (18) पुत्र मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर गढ़ी बाजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को बयाना अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने लखन सिंह को मृत बताया। नेत्रपाल की हालत गंभीर होने के कारण उसे शुरुआती इलाज के बाद भरतपुर रेफर कर दिया गया। हनुमानजी मंदिर में दर्शन करने गए थे घायल नेत्रपाल ने बताया कि दोनों दोस्त रुदावल के ढंढार हनुमानजी मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे बाइक से दर्र बराहना पहाड़ी झरने की तरफ जा रहे थे। तभी कोट गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक के शव को बयाना अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। गढ़ी बाजना थाना एसएचओ श्यामलाल ने बताया कि हादसे की वजहों की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दोस्त गंभीर घायल, मंदिर दर्शन कर झरने पर जा रहे थे; कोट गांव के पास हुआ हादसा
