![]()
मार्क ट्वेन अमेरिकी लेखक, व्यंग्यकार और हास्यकार थे, जिन्हें विश्व साहित्य के सबसे महान कथाकारों में गिना जाता है।
1. यदि आप सच बोलते हैं, तो आपको कुछ याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
2. अच्छे दोस्त, अच्छी किताबें और निश्चिंत अंतरात्मा ही आदर्श जीवन है।
3. जब भी आप खुद को बहुमत के पक्ष में पाएं, तो यह समझ लें कि अब अपने विचारों पर पुनर्विचार करने का समय आ गया है।
4. जो व्यक्ति पढ़ता नहीं, उसे उस व्यक्ति पर कोई बढ़त नहीं है, जो पढ़ नहीं सकता।
5. जो काम परसों भी उतनी ही अच्छी तरह हो सकता है, उसे कल तक के लिए टालने में कोई हर्ज नहीं।
6. मैंने कभी अपनी औपचारिक शिक्षा को अपनी वास्तविक शिक्षा के बीच नहीं आने दिया।
7. मृत्यु का भय, जीवन के भय से पैदा होता है। जो पूरी तरह जीता है, वह किसी भी समय मरने के लिए तैयार रहता है।
8. उनको कभी सच मत बताइए जो उसके योग्य नहीं हैं।
9. उन लोगों से दूर रहें, जो हमेशा आपकी महत्वाकांक्षाओं को छोटा साबित करने की कोशिश करते हैं।
Source link
लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स:हर काम को तुरंत करना बिल्कुल जरूरी नहीं है – मार्क ट्वेन
