Headlines

पंजाब के 3 जिलों में बारिश की संभावना:चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा, तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा; बिजली की खपत 12 हजार मेगावाट पार




पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून कमजोर पड़ गया है। आज 9 सितंबर को पठानकोट, रूपनगर और होशियारपुर को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। इन तीन जिलों में भी कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। चंडीगढ़ में भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ सकती है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा हो गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को भी तीन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन कहीं बारिश नहीं हुई। मानसून कमजोर स्थिति में पहुंचा पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून कमजोर स्थिति में है। बारिश कराने वाली मानसून ट्रफ पंजाब के फिरोजपुर से होकर गुजर रही है। इसके कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, लेकिन फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम नहीं है, जिससे पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में अच्छी बारिश हो सके। उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके कारण पंजाब के कुछ इलाकों में बादल बन सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है। इसलिए पंजाब और चंडीगढ़ पर इसका सीधा असर कम हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 14 सितंबर तक पंजाब में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। सुबह 6 बजे ही बिजली की मांग 12 हजार मेगावाट पार पंजाब में गर्मी और उमस के कारण सुबह 6 बजे ही बिजली की मांग 12,969 मेगावाट तक पहुंच गई। इस समय पंजाब में 4,576 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जबकि जरूरत पूरी करने के लिए 8,395 मेगावाट बिजली बाहर से ली जा रही है। तय मात्रा से 470 मेगावाट ज्यादा बिजली ली जा रही है। बिजली की फ्रीक्वेंसी 49.8 हर्ट्ज है। दोनों बांधों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा बांध में पानी का स्तर 1,643.36 फीट है। इसमें 27,440 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 25,300 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पोंग बांध में पानी का स्तर 1,372.5 फीट है। इसमें 15,874 क्यूसेक पानी आ रहा है और 12,315 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *