Headlines

Shamli Potato Farmers Relief | Government Subsidy Scheme Online Apply


आकाश मलिक | शामली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोल्ड स्टोर का खर्च और आलू के गिरते भाव से परेशान किसानों को राहत। - Dainik Bhaskar

कोल्ड स्टोर का खर्च और आलू के गिरते भाव से परेशान किसानों को राहत।

शामली में आलू किसानों को बड़ी राहत मिली है। उद्यान विभाग ने गिरते भाव और कोल्ड स्टोर के बढ़ते खर्च से परेशान किसानों के लिए दो योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत पात्र किसानों को अधिकतम 20 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

जिला उद्यान अधिकारी रचना सिंह ने बताया कि निजी कोल्ड स्टोर में रखे आलू पर 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान मिलेगा। यह अनुदान अधिकतम 200 क्विंटल आलू पर दिया जाएगा, जिससे किसान को 20 हजार रुपये तक की सहायता मिल सकेगी। इस योजना में अधिकतम दो हेक्टेयर तक के क्षेत्रफल वाले किसान शामिल हो सकते हैं।

भाव गिरने से होने वाले नुकसान

भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना के तहत आलू के बाजार भाव में गिरावट आने पर किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी। एक किसान को अधिकतम 200 क्विंटल तक आलू पर इस योजना का लाभ मिलेगा। विभाग का मकसद किसानों को बाजार में भाव गिरने से होने वाले नुकसान से बचाना है।

इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को उद्यान विभाग के पोर्टल potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। किसान अपना रजिस्ट्रेशन खुद भी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के समय आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और खसरा-खतौनी जैसे जरूरी दस्तावेज देने होंगे।

खसरा-खतौनी में आलू की खेती वाले क्षेत्रफल का साफ-साफ जिक्र होना चाहिए। विभाग के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को कोल्ड स्टोर के किराए में छूट के साथ सरकारी आलू बीज पर भी अनुदान का फायदा मिलेगा।

आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद

इससे किसानों को आलू रखने के साथ-साथ अगली फसल की तैयारी में भी आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, शामली से संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *