Headlines

खाद वितरण में किसानों की समस्या को कांग्रेसियों ने सुना:जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से चर्चा की, दो काउंटर खोलने और समय बढ़ाने की मांग




भिंड जिले में खाद वितरण को लेकर किसानों की परेशानी बुधवार को खाद वितरण केंद्र पर दिखाई दी। सुबह से बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए कतार में खड़े रहे। लंबा इंतजार और वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ के सामने अपनी समस्या रखी। किसानों की परेशानी सुनने के बाद भदौरिया ने जिला अधिकारी राम सुजान शर्मा और जिला वितरण अधिकारी अमित जैन से चर्चा की। किसानों को राहत देने के लिए दो अतिरिक्त काउंटर खोलने की व्यवस्था की गई और टोकन वितरण का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर 7 बजे तक कर दिया गया। सुबह से कतार में खड़े रहे किसान खाद वितरण केंद्र पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जमा हो गई थी। किसान खाद लेने के लिए कतार में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उनका कहना था कि समय पर खाद नहीं मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। कई किसानों को खाद के लिए बार-बार वितरण केंद्र के चक्कर लगाने की स्थिति बन रही थी। मौके पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष किसानों की परेशानी की जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ खाद वितरण केंद्र पहुंचे। उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने लंबी कतार, टोकन व्यवस्था और खाद वितरण में लग रहे समय को लेकर अपनी परेशानी बताई।
अधिकारियों के सामने रखी किसानों की समस्या भदौरिया ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी राम सुजान शर्मा और जिला वितरण अधिकारी अमित जैन से मुलाकात की। उन्होंने खाद की उपलब्धता बढ़ाने के साथ वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग रखी, ताकि किसानों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। दो काउंटर बढ़ाए, शाम 7 बजे तक टोकन चर्चा के बाद खाद वितरण के लिए दो अतिरिक्त काउंटर खोलने की व्यवस्था की गई। वहीं टोकन वितरण का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया गया। भदौरिया ने कहा कि किसानों को खाद के लिए घंटों कतार में खड़ा न होना पड़े, इसके लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के साथ पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान हलीम पठान, राघवेंद्र तोमर, मुकेश गर्ग, गोलू, राज भदौरिया और दिलीप भदौरिया मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *