Headlines

सरकारी कर्मचारी से 1 लाख हड़पने वाला अनूपपुर से गिरफ्तार:खुद को उपसंचालक बताकर पोलायकलां में ट्रांसफर का झांसा दिया था




शाजापुर जिले की पोलायकलां पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों को मनचाही जगह ट्रांसफर का झांसा देकर ठगने वाले फर्जी अफसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का उपसंचालक बताकर लोगों को ठगता था। पुलिस ने आरोपी को 8 महीने बाद अनूपपुर जिले के कोतमा से पकड़ा है। 12 दिसंबर 2025 को केस में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी ने एक सरकारी कर्मचारी से संपर्क कर खुद को एनएचएम का बड़ा अफसर बताया और ट्रांसफर कराने का भरोसा दिया। झांसे में आए कर्मचारी से उसने काम कराने के नाम पर करीब 1 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन जमा करवा लिए। जब काफी समय बीतने के बाद भी ट्रांसफर नहीं हुआ, तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ऐसे पकड़ाया आरोपी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर और बैंक खातों के लेन-देन (यूपीआई आईडी) की जांच शुरू की। साइबर लोकेशन ट्रैक करते हुए पोलायकलां पुलिस टीम अनूपपुर के कोतमा पहुंची और 8 सितंबर 2026 को दबिश देकर आरोपी महेंद्र तिवारी (38) को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को शुजालपुर कोर्ट में पेश किया गया है। खंगाला जा रहा रिकॉर्ड पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ शुजालपुर मंडी थाने में भी ठगी का केस दर्ज है। पुलिस अब उसके मोबाइल डेटा और बैंक खातों को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने फर्जी अफसर बनकर और कितने कर्मचारियों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रांसफर या किसी काम के नाम पर ऐसे अनजान कॉल और रुपयों की मांग से सावधान रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *