![]()
सोनीपत शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर अब हादसों का कारण बन रहे हैं। बुधवार देर शाम बस स्टैंड के पास कूड़े के एक बड़े ढेर में अचानक आग लग गई। कूड़े का यह ढेर दुकानों के बिल्कुल करीब था, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख स्थानीय लोगों में डर फैल गया, क्योंकि पास में कई दुकानें थीं और आग फैलने से बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोग कर रहे आग पर काबू पाने की कोशिश सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात देखे। पुलिस ने बिना देरी किए फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरे शहर की सफाई व्यवस्था खराब हो गई है। बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इंतजार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
Source link
सोनीपत बस स्टैंड के पास लगी आग:कूडे़ के ढेर से सुलगी, दुकानदारों-लोगों में मची अफरा-तफरी, बुझाने के प्रयास
