Headlines

अलवर को-ऑपरेटिव बैंक में 70 साल बाद बीजेपी का कब्जा:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- बिजनेस को 1 लाख करोड़ तक लेकर जाएंगे




बीजेपी नेता संजय नरूका दी अलवर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पर इंद्र यादव का चयन हुआ है। दोनों ही निर्विरोध चुनाव चुने गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- को-ऑपरेटिव बैंक में 70 साल से कांग्रेस का कब्जा था। हमारे दोनों नेतृत्व कर्ताओं के कारण यह समाप्त हो गया। दोनों के निर्वाचन के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने को-ऑपरेटिव बैंक के जरिए गांव के लोगों के जीवन में सुधार करने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- अलवर को-ऑपरेटिव बैंक का बिजनेस 900 करोड़ रुपए का था। जबकि हमारे यहां पर सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक का बिजनेस करीब 1 लाख करोड़ रुपए का है। उसी मुकाम पर हम अलवर को-ऑपरेटिव व्यवसाय को लेकर जाएंगे। गांव-गांव में कॉपरेटिव के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम करेंगे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- अलवर में लंबे समय के बाद को-ऑपरेटिव बैंक का निर्वाचन हुआ है। संजय नरूका निविर्रोध चेयरमैन और युवा नेता इंद्र यादव डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। को-ऑपरेटिव, डेयरी, फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन और एसएचजी इन चार मुकाम के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। कांग्रेसियों का 70 साल से था कब्जा को-ऑपरेटिव बैंक में 70 साल से कांग्रेस का कब्जा था। हमारे दोनों नेतृत्व कर्ताओं के कारण यह समाप्त हो गया। एक तरह से अलवर को-ऑपरेटिव को भ्रष्टाचार की जकड़न से मुक्त कराया है। जैसे अलवर डेयरी की क्षमता को एक लाख लीटर से निकालकर तीन लाख लीटर पर लेकर जा रहे हैं। गृह मंत्री ने इसे 5 लाख लीटर लेकर जाने को कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *