हिमाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से 1,550 करोड़ की संपत्ति नष्ट:3 दिन खिलेगी धूप, 14 सितंबर से बारिश; अब तक सामान्य से 10% कम बरसे बादल




हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य से कम बारिश के बावजूद सरकारी और प्राइवेट प्रॉपर्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। मानसून सीजन (एक जून से 9 सितंबर तक) में अब तक 1,550 करोड़ रुपए की संपत्ति बारिश की भेंट चढ़ चुकी है। इस दौरान 126 घर पूरी तरह जमींदोज और 498 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। राज्य में मानसून सीजन में 286 लोगों की जान गई है। इनमें ज्यादा 172 लोगों की मृत्यू एक्सीडेंट, 18 की लैंडस्लाइड, एक की फ्लैश फ्लड और 15 की पानी में डूबने से हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- मानसून सीजन में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। अगले तीन दिन भी बारिश के आसार नहीं है। खासकर अधिक ऊंचाई वाले भागों में 12 सितंबर तक धूप खिलेगी। इस दौरान निचले व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में भी धूप या आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा तापमान अगले 72 घंटे के दौरान धूप खिलने से तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा। राज्य के 11 शहरों का पारा पहले ही 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। कुछ शहरों का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। इससे मैदानी इलाकों में दिन के वक्त गर्मी बढ़ रही है। केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 6.0 डिग्री का उछाल आने के बाद पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंडी का तापमान भी सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा के साथ 33.6 डिग्री, कल्पा का 4.3 डिग्री की बढ़ौतरी के बाद 25.0 डिग्री,भुंतर का 3.8 डिग्री ज्यादा के साथ 33.5 डिग्री और मनाली का पारा 2.8 डिग्री के इजाफे के साथ 27.0 डिग्री पहुंच गया है। 14 व 15 को बारिश मौसम विभाग (IMD)की माने तो राज्य में 13 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान इक्का दुक्का स्थानों पर ही बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक- 14 सितंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे राज्य के अनेक स्थानों पर अगले 48 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मानसून में 10% कम बारिश इस मानसून सीजन में चंबा जिला में सामान्य से 5%, हमीरपुर में 32%, कांगड़ा में 5%, लाहौल-स्पीति में 62%, मंडी में 17%, सोलन में 14% और ऊना में 4% कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, बिलासपुर में सामान्य से 8%, किन्नौर में 1%, कुल्लू में 8% और शिमला में 12% अधिक बारिश हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *