![]()
भीलवाड़ा में टीम ने पिछले तीन महीने से एमडी फैक्ट्री के मामले फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी भारतसिंह उर्फ पप्पू मिस्त्री को ऑपरेशन ब्लेमेमार चलाकर मध्यप्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत टीम ने भीलवाड़ा में एमडी फैक्ट्री वारदात में शामिल आरोपी को पकड़ा है। एमडी फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था एएन-टीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया- 16 जून को भीलवाड़ा के चांपकपुर गांव के जंगल में भंवर बंजारा के मकान में अवैध रूप से संचालित एमडी फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में केमिकल, उपकरण और करीब 36.550 किलोग्राम एमडी बरामद की गई थी। पुलिस जांच में भारतसिंह का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ये फरार चल रहा था। भारतसिंह मूल रूप से मंदसौर जिले का रहने वाला है और उसे केमिकल की अच्छी जानकारी थी। पुलिस के अनुसार वो अपने संपर्कों के जरिए एमडी फैक्ट्री के लिए कच्चा माल और केमिकल उपलब्ध कराने में भूमिका निभा रहा था। आरोपी 6 महीने से फरार था पुलिस से बचने के लिए 3 महीने से फरार था एमडी फैक्ट्री मामले में नाम सामने आने के बाद भारतसिंह पुलिस से बचने के लिए पहले अपने रिश्तेदारों में छिपता रहा। बाद में इनाम घोषित होने पर वोट हैदराबाद और गुजरात सहित अलग-अलग जगह पर ठिकाने बदलता रहा।फरारी के दौरान भी उसने राजस्थान और मध्यप्रदेश के तस्करों को एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और केमिकल उपलब्ध कराना जारी रखा। एएन-टीएफ टीम को सूचना मिली कि भारतसिंह अपने घर मंदसौर आया हुआ है। घेराबंदी कर घर से पकड़ा इसके बाद टीम उसके ठिकाने पर पहुंची और खुद को मेडिकल कंपनी के कर्मचारी बताकर घर का गेट खुलवाने का प्रयास किया। कई बार प्रयास के बावजूद परिजनों ने गेट नहीं खोला तो टीम को आरोपी के घर में मौजूद होने का पक्का विश्वास हो गया। इसके बाद टीम ने घर की घेराबंदी कर स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस की मदद से गेट खुलवाया गया तो भारतसिंह घर में छिपा हुआ मिला, टीम ने उसे दबोच लिया। पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी टीम गिरफ्तार भारतसिंह उर्फ पप्पू मिस्त्री से भीलवाड़ा की एमडी फैक्ट्री से जुड़े उसके संभावित कनेक्शन, अन्य आरोपियों से संपर्क, आर्थिक लेन-देन और सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।
Source link
भीलवाड़ा MD-फैक्ट्री केस का 25 हजार का इनामी आरोपी पकड़ा:मंदसौर घर आने की सूचना पर टीम ने दबोचा, 3 महीने से फरार था
