![]()
इटावा में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने गुरुवार अपने दो दिवसीय जनपद प्रवास के दूसरे दिन भरथना विधानसभा के भरथना प्रथम मंडल में पहुंचकर मंडल योजना बैठक में हिस्सा लिया। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने और अभियान को बूथ व शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों तक अभियान का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया।
क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक माह तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के सुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत कुल 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को मंडल से लेकर बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विमल भदौरिया, जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी अमित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनूप जाटव, यशवर्धन चौधरी, जिला मंत्री आयुष राज, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप गौर, अलोक गुप्ता, शीनू कठेरिया, मंडल महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी और त्रिलोकी पोरवाल सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
इटावा में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां तेज:पीएम मोदी के 25 साल की जनसेवा पर केंद्रित होगा अभियान
