Headlines

पोला तिहार की धूम, रामसागर पारा-डुंडा में बैल दौड़…VIDEO:हिंदू संगठन समेत अलग-अलग समितियों ने कराए आयोजन; कांग्रेस नेता विकास ने दौड़ाए बैल, प्रतिभागियों का किया सम्मान




राजधानी में पोला तिहार के मौके पर शहर और आसपास के इलाकों में पारंपरिक उत्सव की रौनक देखने को मिली। रायपुर के ऐतिहासिक रामसागर पारा मेन रोड में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के संरक्षण में छत्तीसगढ़ पारंपरिक पोरा तिहार उत्सव समिति और क्षेत्रवासियों ने आयोजन किया। वहीं डुंडा में छत्तीसगढ़ बजरंग दल की ओर से बैल दौड़ कराई गई। दोनों जगह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और बच्चे पहुंचे। बैलों की सजावट और दौड़ के बीच पोला की पुरानी परंपराओं की झलक देखने को मिली। पोला तिहार खेती-किसानी और पशुधन से जुड़ा लोकपर्व है। इस दिन बैलों को नहलाकर सजाया जाता है और पूजा कर खेती में उनके योगदान के प्रति आभार जताया जाता है। रायपुर में हुए आयोजनों में इसी परंपरा को बैल दौड़ और अन्य पारंपरिक गतिविधियों के जरिए आगे बढ़ाया गया। रामसागर पारा में विकास उपाध्याय ने दौड़ाए बैल रामसागर पारा में आयोजित कार्यक्रम में भव्य बैल दौड़ के साथ नांदिया बैला चलई और जांता चलई का प्रदर्शन हुआ। कई अन्य प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। बैल दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले को 6,100 रुपए, प्रथम को 5,100 रुपए, द्वितीय को 4,100 रुपए और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 3,100 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। सभी बैल जोड़ियों को सांत्वना पुरस्कार भी मिला। डुंडा में बजरंग दल ने कराई बैल दौड़ डुंडा में छत्तीसगढ़ बजरंग दल की ओर से बैल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शामिल सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रांत सह संयोजक विजेंद्र वर्मा, रायपुर जिला अध्यक्ष योगेश सैनी समेत डुंडा के वरिष्ठ नागरिक, ग्रामीण, युवा और बच्चे मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *