![]()
कासगंज में किलोनी अंडरपास के पास गुरुवार को 52 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह विक्की और परचूनी का सामान लेकर हाईवे किनारे मृत मिले। उनकी मोपेड और सामान भी मौके पर बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान का सामान लेने निकले थे छोटेलाल मृतक की पहचान नगला भूड़ जखा रुद्रपुर गांव निवासी छोटेलाल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, छोटेलाल गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अशोकनगर, कासगंज में परचूनी की दुकान का सामान लेने के लिए मोपेड से निकले थे। वापस लौटते समय किलोनी अंडरपास के पास वह हाईवे किनारे पड़े मिले। उनका मोपेड और सामान भी आसपास बिखरा हुआ था। पुलिस को शाम करीब 6:22 बजे घटना की जानकारी मिली।
बालू के ढेर से गिरने की आशंका पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि किलोनी अंडरपास पर निर्माण कार्य चल रहा है। हाईवे किनारे करीब 25 फीट ऊंचाई पर बालू के ढेर लगे हैं। पुलिस को आशंका है कि छोटेलाल बालू के ढेर के किनारे से मोपेड निकाल रहे होंगे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए होंगे। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
कलाइयों पर मिले जलने के निशान मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। दोनों कलाइयों पर जलने के निशान पाए गए, जो संभवतः मोपेड के साइलेंसर से लगे होने की आशंका है। माथे और सिर के पीछे हल्की खरोंच के साथ चेहरे पर मिट्टी के निशान भी मिले। घटना के समय बारिश होने के कारण उनके कपड़े भीगे हुए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण फील्ड यूनिट ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। छोटेलाल गांव में परचूनी की दुकान चलाते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
Source link
कासगंज में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत:हाईवे किनारे मोपेड और परचून का सामान, बालू के ढेर से गिरने की आशंका
