Headlines

सिरसा में मेडिकल नशे की खेप पकड़ी:975 नशीली दवाओं के साथ आरोपी दबोचा, पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क




सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। रानियां थाना क्षेत्र के गांव कुत्ताबढ़ से एक व्यक्ति को 975 नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 600 नशीली गोलियां और 375 कैप्सूल बरामद किए हैं। एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि एसपी दीपक सहारन के निर्देश पर मेडिकल नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस टीम गांव कुत्ताबढ़ इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दलबीर सिंह निवासी कुत्ताबढ़ को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से ये नशीली दवाएं मिलीं। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने बरामद नशीली दवाओं और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए औषधि विभाग के अधिकारी केशव वशिष्ट को सौंप दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि नशीली दवाओं की यह खेप कहां से आई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि मेडिकल नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *