Headlines

कंपनी मालिक का फोटो लगाकर मैनेजर से 2.50 करोड़ ठगे:लुधियाना में बिजनेस डील का झांसा देकर साइबर फ्रॉड; पुलिस ने मास्टरमाइंड दबोचा




लुधियाना में जहां शातिर ठगों ने एक कंपनी के मालिक की तस्वीर का इस्तेमाल कर मैनेजर से लगभग 2.45 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। इस हाई-प्रोफाइल मामले में लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और मामले के दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कैसे बुना गया ठगी का हाईटेक जाल पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया है कि ठगों ने बड़ी ही चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने सबसे पहले पीड़ित फर्म के मालिक की फोटो हासिल की और उसे अपने नंबर की डीपी पर लगा लिया। इसके बाद उन्होंने फर्म के मैनेजर को संपर्क किया। मैनेजर को लगा कि बॉस से बात कर रहा है। ठगों ने एक फर्जी बिजनेस डील का हवाला देते हुए मैनेजर को झांसे में लिया और खातों में लगभग 2.45 करोड़ ट्रांसफर करवाए। ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा दूसरा आरोपी डीसीपी (PPS) हरपाल सिंह की निगरानी और एडीसीपी (PPS) वैभव सहगल व एसीपी साइबर क्राइम हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थाना साइबर क्राइम के एसएचओ और एसआई हरिंदर पाल सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर डिजिटल सबूतों को खंगाला। इसी कड़ी में पुलिस ने 8 सितंबर, 2026 को दूसरे आरोपी मनविंदर सिंह उर्फ मनी निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनी पर आरोप है कि उसने ठगी की बड़ी रकम अपने बैंक खातों में मंगवाई थी। 24 लाख की हुई वापसी, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी पुलिस ने आरोपी मनविंदर को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। साइबर क्राइम टीम ने तत्परता दिखाते हुए अब तक लगभग 24 लाख रुपये की रकम फ्रीज़ करवाकर पीड़ित को वापस भी करवा दी है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की अपील: अनजान कॉल और मैसेज से रहें सावधान लुधियाना पुलिस ने जनता और कारोबारियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी नंबर पर बॉस या परिचित की फोटो देखकर बिना वेरीफाई किए पैसों का लेनदेन न करें। ठगी होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें या अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *