Headlines

सोनीपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:2 करोड़ की रंगदारी मांगने के बाद की फायरिंग; पैर में गोली लगने से दोनों घायल




सोनीपत में 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगकर जान से मारने की धमकी देने के बाद बदमाशों ने खरखौदा में खांडा रोड स्थित कार्यालय पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने संदिग्ध युवकों का पीछा शुरू किया। हरसाना गांव की सीमा में नेशनल हाईवे-334बी पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने दोनों को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान युवकों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में दोनों गोली लगने से घायल हो गए। घायल आरोपियों की पहचान भटाना निवासी, हाल सोनीपत निवासी अंकित और लहराड़ा निवासी हर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को काबू कर CHC खरखौदा में भर्ती कराया। पुलिस रंगदारी की धमकी, कार्यालय पर फायरिंग और मुठभेड़ को आपस में जोड़कर पूरे मामले की जांच कर रही है। रात सवा 9 बजे दीपक को आया रंगदारी का फोन एसीपी राजपाल सिंह ने बताया कि रात करीब सवा 9 बजे खरखौदा के वार्ड नंबर-1 निवासी दीपक पुत्र नरेश कुमार के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। कॉल करने वाले ने खुद को नंदू के मुकदमे में वार बताया और दीपक से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। आरोपी ने अगली कॉल में पैसे देने की जगह बताने की बात कही। धमकी के करीब आधे घंटे बाद कार्यालय पर फायरिंग रंगदारी की धमकी मिलने के करीब आधे घंटे बाद दीपक के खांडा रोड स्थित कार्यालय पर फायरिंग की गई। कार्यालय में रहने वाले अजय ने फोन कर दीपक को इसकी सूचना दी। बताया गया कि बिना नंबर प्लेट की काले रंग की बजाज सिटी-100 बाइक पर लाल पट्टी लगी थी और इसी पर सवार होकर दो युवक कार्यालय पहुंचे थे। दोनों ने वहां गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गेट और दीवार पर मिले गोलियों के निशान फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यालय के गेट और दीवार पर गोलियों के निशान मिले। घटनास्थल से एक खाली खोल भी बरामद किया गया। इसके बाद FSL टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास की परिस्थितियों की जांच शुरू की। फायरिंग के बाद पुलिस ने शुरू किया पीछा कार्यालय पर हुई फायरिंग के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट की टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा शुरू किया। पुलिस ने उनकी लोकेशन और संभावित रास्तों के आधार पर घेराबंदी की। पीछा करते हुए टीम हरसाना गांव की सीमा में NH-334B तक पहुंची, जहां दोनों संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। घेराबंदी होते ही पुलिस टीम पर फायरिंग पुलिस के मुताबिक, NH-334B पर घेराबंदी किए जाने के बाद दोनों युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अंकित और हर्ष गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल युवकों की पहचान अंकित निवासी भटाना, हाल सोनीपत और हर्ष निवासी लहराड़ा के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए CHC खरखौदा ले जाया गया। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रंगदारी की धमकी और कार्यालय पर हुई फायरिंग से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। तीन देशी पिस्टल और बाइक बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से तीन देशी पिस्टल बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल बताई जा रही बिना नंबर की काले रंग की बजाज सिटी-100 बाइक भी कब्जे में ली गई है। पुलिस बरामद हथियारों और घटनास्थल से मिले खाली खोल की जांच कर रही है, ताकि फायरिंग की घटना में इनके इस्तेमाल की पुष्टि की जा सके। नंदू गैंग के नाम के इस्तेमाल की भी जांच
रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति ने फोन पर नंदू के मुकदमे में वार होने की बात कही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी वास्तव में किसी गैंग से जुड़े हैं या फिर रंगदारी के लिए गैंग के नाम का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, आपसी संपर्क और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है। रंगदारी से मुठभेड़ तक पूरे घटनाक्रम की जांच पुलिस अब रात में फोन पर 2 करोड़ रुपये की मांग से लेकर कार्यालय पर फायरिंग, आरोपियों के फरार होने, पीछा किए जाने और NH-334B पर हुई मुठभेड़ तक पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *