Headlines

पाकिस्तान से आए 104 सिख श्रद्धालु फैसलाबाद एयरपोर्ट पर रोके:12 घंटे से अटके, वीजा के बावजूद नहीं मिली अनुमति; बोले- टिकटें क्यों बेची




पाकिस्तान से भारत स्थित सिख गुरुधामों के दर्शन के लिए आ रहे 104 श्रद्धालुओं को फैसलाबाद एयरपोर्ट पर करीब 12 घंटे से रोककर रखा गया है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि भारत के इस्लामाबाद स्थित दूतावास की ओर से उन्हें वीजा जारी किए गए थे। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(FIA) ने उन्हें एयरपोर्ट से आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इमीग्रेशन अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से पाकिस्तान सरकार, गृह विभाग और विदेश विभाग की एनओसी पेश करने को कहा। श्रद्धालुओं के मुताबिक, पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर से भारत जाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद उन्होंने हवाई यात्रा का फैसला किया। इसके लिए महंगी टिकटें खरीदीं और समय पर फैसलाबाद एयरपोर्ट पहुंच गए। हालांकि, वहां पहुंचने के बाद उन्हें रोक दिया गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर एनओसी जरूरी थी, तो उन्हें पहले ही इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई और टिकटें क्यों बेची गईं। सिख युवक बोला- सियासत का सिक्का कहीं और चमकाएं
एक सिख युवक ने वीजा दिखाते हुए कहा कि इमीग्रेशन वालों का क्या हक बनता है कि वे सिविलियन से एनओसी मांगें। एनओसी सिविलियन से तब मांगी जाती है, जब उसने कुछ क्रिमिनल काम किया हो। हमारे पास तो वीजा है। हमें प्रॉपर तरीके से गाइडेंस नहीं दी गई है। जिन्होंने अपनी सियासत चमकानी है, वे चमकाएं लेकिन अपनी सियासत का सिक्का कहीं और चमकाएं। हमारे ऊपर जुल्म करना चाहते हैं। शर्म आती है आपके ऊपर। गुरुधामों के दर्शन के लिए भारत आ रहे थे
श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब, दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारों, गोल्डन टेंपल और पंजाब के अन्य ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए भारत आ रहे थे। इस दौरान श्रद्धालु एयरपोर्ट पर ही एकत्र होकर पाठ और गुरु साहिब का जाप करते रहे। श्रद्धालुओं ने पाक सरकार के रवैये पर रोष जताया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि उन्हें रात करीब 10 बजे से सुबह 7 बजे तक एयरपोर्ट पर परेशानी झेलनी पड़ी। उनका कहना है कि टिकटें रद्द होने से उन्हें करोड़ों रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ है। एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर अपना दुख साझा किया
जत्थे की अगुवाई कर रहे भाई भूपिंदर सिंह और डिप्टी लीडर प्रीतम सिंह ने फैसलाबाद एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर अपना दुख साझा किया। उन्होंने भारत में सिख नेताओं, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका से अपील की कि पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाकर श्रद्धालुओं को भारत आने की अनुमति दिलाई जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *