Headlines

भागलपुर- कमरा दिलाने के बहाने महिला के 2 बच्चे चोरी:काम के सिलसिले में गोड्डा से तीन बच्चों संग आई थी महिला, बोली- अनजान महिला ले भागी




भागलपुर में किराए पर कमरा दिलाने के बहाने एक महिला 4 माह के मासूम और 11 साल की एक किशोरी को लेकर फरार हो गई। मामला, बरारी थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक का है। दरअसल, गोड्डा के रामनगर की रहने वाली संतो देवी काम के सिलसिले में भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वह अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर आई थी। जिसमें 4 माह की मासूम और 11 साल की किशोरी पल्लवी कुमारी को रुम दिलाने गई महिला लेकर फरार हो गई। स्टेशन पर महिला का एक अनजान महिला से संपर्क हुआ। अनजान महिला ने कहा कि वह किराए पर कमरा दिला देगी। इसके बाद वह संतो देवी को बरारी चौक के इलाके में लेकर गई, जहां एक कमरे को भी दिखाया गया। इसी दौरान जैसे ही संतो देवी कमरे से बाहर निकली, और बरारी होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज होते हुए सभी भारत माता चौक पहुंचे जहां दूसरी महिला दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई। पुलिस से बोली- तीन बच्चों को लेकर काम की तलाश में आई थी इधर, काफी खोजबीन के बाद जब महिला और बच्चों का पता नहीं चला तो संतो देवी ब चौक पर ही रोने लगी। रोती हुई महिला को देखकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। पूछताछ करने पर महिला ने बच्चों के चोरी होने की बात कही, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संतो देवी ने बताया कि वह तीन बच्चों के साथ गोड्डा से काम के सिलसिले में भागलपुर पहुंची थी। उन्हें किराए पर एक कमरे की आवश्यकता थी। इसी को लेकर उन्होंने स्टेशन पर ही एक अनजान महिला से बातचीत की थी। महिला ने भरोसा दिलाया था कि वह उन्हें किराए पर कमरा दिला देगी। इसके बाद महिला उन्हें बरारी इलाके में ले गई। बरारी चौक पर उसने कमरा भी दिखाया। जब वे जीरोमाइल स्थित भारत माता चौक के पास पहुंचे तो महिला उनके दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई। इसके बाद काफी खोजबीन की गई। जहां से बच्चे गायब हुए हैं, वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। फिलहाल बरारी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस बोली- 11 साल की बच्ची दीदी के घर पहुंची, 4 महीने के बच्चे की तलाश जारी मामले पर बरारी थानेदार विकास कुमार ने बताया कि 11 साल की बच्ची अपनी दादी के घर पहुंच गई है, जबकि 4 महीने के बच्चे का अभी पता नहीं चल सका है। टोटो चालक की पहचान कर ली गई है, जो स्टेशन से बरारी इलाके तक पहुंचा था। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सीसीटीवी में महिला मासूम को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। थानेदार ने बताया कि महिला मानसिक तौर पर विचित्र लग रही है। पति की मौत हो जाने के बाद उसने पति के दोस्त से शादी की है। बच्ची से बातचीत में उसने बताया कि उसकी मां उस महिला को जानती है, जबकि महिला दूसरी महिला को जानने से इनकार कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *