![]()
उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका इलाके में जुलूस निकाला। छात्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि आरोपी उसके पढ़ने आने-जाने के दौरान उसे परेशान करता था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर शाहरुख पठान उर्फ पापड़ (19), निवासी पठान मोहल्ला, उन्हेल को ढूंढकर गिरफ्तार किया। उन्हेल इलाके में निकाला जुलूस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी शाहरुख का उन्हेल इलाके में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहा था और उसके पीछे पुलिसकर्मी मौजूद थे। जुलूस का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी कहता सुनाई दे रहा है, “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारे बाप हैं।” शुक्रवार को कोर्ट में किया जाएगा पेश उन्हेल थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्रा को आते-जाते परेशान करता था और छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Source link
छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस:लंगड़ाते हुए बोला- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारे बाप हैं; शुक्रवार को कोर्ट पेशी
