Headlines

जैसलमेर में ASP के सरकारी क्वार्टर में घुसा कोबरा:स्नैक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, मानसून में बढ़ जाता है खतरा




जैसलमेर शहर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक शिवहरे के सरकारी निवास परिसर में करीब एक फीट लंबा जहरीले कोबरा का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। समय रहते पुलिसकर्मी की नजर पड़ने से बड़ा खतरा टल गया। सूचना पर पहुंचे स्नैक कैचर साहिल ने कोबरा के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। एसपी आवास पर तैनात पुलिसकर्मी अनिल कुमार किसी काम से अंदर से बाहर की तरफ आ रहे थे। परिसर में आगे बढ़ते समय अचानक उनकी नजर जमीन पर पड़े एक छोटे से जीव पर गई। ध्यान से देखने पर पता चला कि वह जहरीले सांप कोबरा का बच्चा है। करीब एक फीट लंबे सांप को खुले में देखकर पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और तुरंत स्थानीय स्नैक कैचर साहिल को सूचना दी। फन फैलाकर खुले मैदान में बैठा था सूचना मिलते ही स्नैक कैचर साहिल एसपी निवास पहुंचे। मौके पर कोबरा का बच्चा खुले मैदान में फन फैलाकर बैठा था। वह ज्यादा छिपा हुआ नहीं था, इसलिए साहिल को रेस्क्यू में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने सावधानी से कुछ ही मिनट में सांप के बच्चे को सुरक्षित पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद उसे शहर से दूर सुरक्षित प्राकृतिक जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *