![]()
बालोतरा में स्विफ्ट और इको कार के बीच आमने- सामने की भीषण भिड़ंत में इको में सवार सास और बहू की मौत हो गई। हादसे में 5 जने गंभीर घायल हो गए। परिवार के लोग खरनाल(नागौर) तेजाजी मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसा बालोतरा जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे(बालोतरा- जालोर) पर रतनपुरा गांव के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ। गुड़ामालानी थाने के एएसआई लूणाराम ने बताया- फिलहाल शवों को बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जबकि घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। हादसे की जांच की जा रही है। मंदिर दर्शन करने जा रहा था परिवार
एएसआई लूणाराम ने बताया कि धोरीमन्ना मीठड़ा खुर्द गांव निवासी भावना (25) पत्नि तेजाराम, अमरूदेवी (40) पत्नी हुकमाराम अपने परिवार के 7 सदस्यों के साथ खरनाल तेजाजी महाराज के मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। स्टेट हाईवे पर रतनपुरा गांव के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने श्रद्धालुओं की कार को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के सातों लोग गंभीर घायल हो गए। हाईवे पर मौजूद लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और प्राइवेट गाडी से बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां पर सास अमरूदेवी और भावना की मौत हो गई। वहीं 5 अन्य घायलों को बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा हे। स्विफ्ट कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल दोनों गाड़ियों को हाईवे से हटवाकर पुलिस ने कब्जे में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
स्विफ्ट और इको कार में भीषण भिड़त, सास-बहू की मौत:परिवार के 5 लोग हॉस्पिटल में भर्ती; मंदिर दर्शन करने जा रहे थे
