Headlines

धमतरी में 15 फीट गहरे सूखे कुएँ में गिरा तेंदुआ:वन विभाग ने सीढ़ी लगाकर 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला




धमतरी जिले के नगरी वन परिक्षेत्र के ग्राम महामाला में एक तेंदुआ सूखे कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर निकलते ही तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने गांव के एक सूखे कुएं में तेंदुए को देखा, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। आशंका है कि तेंदुआ भोजन या पानी की तलाश में गांव में आया था और अंधेरे में कुएं में गिर गया। सीढ़ी के सहारे बाहर निकला तेंदुआ वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखा। रेस्क्यू के लिए कुएं में सीढ़ी लगाई गई। काफी देर तक प्रयास के बाद तेंदुआ उसी सीढ़ी के सहारे बाहर निकलने में सफल रहा। 15 फीट गहरे कुएं में गिरा था नगरी वन परिक्षेत्र के रेंजर संदीप सोम ने बताया कि तेंदुआ करीब 15 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरा था। उसकी उम्र लगभग ढाई से तीन वर्ष आंकी गई है। किसी को नहीं पहुंचा नुकसान वन विभाग के अनुसार, रेस्क्यू के बाद तेंदुआ सुरक्षित जंगल की ओर चला गया। इस पूरी घटना में किसी ग्रामीण को कोई चोट नहीं आई और न ही कोई अन्य नुकसान हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *