Headlines

25 हजार का इनामी लुटेरा संजय एनकाउंटर में अरेस्ट:गाजियाबाद पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी, 20 से ज्यादा कर चुका है लूट




गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने बुधवार रात 25 हजार के इनामी को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी। पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक तमंचा, 2 कारतूस बरामए किए हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती क राया गया है। जिससे पूछताछ में पता चला चला है कि वह लगातार इंदिरापुरम और शहर के अलग अल क्षेत्रों में महिला से चेन व कुंडल लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस पर फायरिंग कर भगाने लगा एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रात में सूचना मिली की एक संदिग्ध बाइक से जा रहा है। SHO इंदिरापुरम अजय चौधरी कनावनी पुस्ता रोड पर सर्विलांस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक व्युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब रोकने का इशारा किया तो यह नहीं रूका तथा वापस बाइक घुमाते हुए तेजी से भागने का प्रयास किया। जिसके बाइक फिर गई। जहां युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया और भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए दौड़ाकर गोली मारी। पैर में गोली लगकर घायल जमीन पर गिर पड़ा। घायल ने अपना नाम संजय निवासी नांगलोई बताया। जिस पर लूट के 2 दर्जन केसदर्ज हैं। गैंग बनाकर कर रहा था लूट एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि संजय शातिर किस्म का लुटेरा है। जो लूट करने के बाद दिल्ली से होकर हरियाणा की तरफ भाग जाता था। अगस्त माह में 2 अलग अलग महिलाओं से इंदिरापुरम में चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिसने पूछताछ में बताया कि मैं दिल्ली व गाजियाबाद में 20 से ज्यादा महिलाओं से चेन लूट चुका हुं। चेन लूट के बाद दिल्ली के सराफ को बेच देता था। जिसके बाद पैसों को मौज मस्ती व अपने खर्च में उड़ाता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *