Headlines

बांका में हाईवा ने 60 साल के शख्स को कुचला;मौत:30 फीट तक घसीटा; सड़क पर क्षत-विक्षत हुआ शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम




बांका में बुधवार शाम तेज रफ्तार हाईवा ने 60 साल के शख्स को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन उन्हें लगभग 30 फीट तक घसीटता ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना धोरैया थाना क्षेत्र के धोरैया-पंजवारा स्टेट हाईवे पर बेलडीहा के पास हुई। मृतक की पहचान मयंक कुमार सिंह उर्फ धर्मप्रकाश सिंह (60) के रूप में हो रही है। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग की। बुधवार देर रात तक जाम की समस्या बनी रही। सड़क पर बुरी तरह क्षत-विक्षत हुआ शव दरअसल, मयंक कुमार सिंह बुधवार देर शाम अपने घर से पास के शिव मंदिर में आरती में शामिल होने जा रहे थे। पंजवारा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन उन्हें लगभग 30 फीट तक घसीटता ले गया, जिससे मयंक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर बीडीओ अरविंद कुमार और धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने ग्रामीणों को फरार हाईवा चालक को जल्द पकड़ने और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।हालांकि,ग्रामीण तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्टेट हाईवे पर लगा जाम जाम के कारण स्टेट हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे।काफी मशक्कत के बाद,फरार वाहन चालक को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और सड़क जाम समाप्त किया गया। मृतक मयंक सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे राहुल और ऋतिक तथा एक पुत्री ब्यूटी हैं। बड़ा बेटा राहुल आंख से दिव्यांग है,जबकि छोटा बेटा ऋतिक जमशेदपुर की एक निजी कंपनी में काम करता है। पिता की मौत की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार हाईवा और उसके चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *