Headlines

फाइनेंस कर्मचारी की करंट लगने से मौत:किस्त वसूली कर लौटते समय हादसा, दो महीने बाद होनी थी शादी




प्रतापगढ़ के देवगढ़ थाना क्षेत्र के सोवनी गांव में शुक्रवार को 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से फाइनेंस कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ। मृतक की करीब दो महीने बाद शादी होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार, बरमंडल निवासी सुरेश (23) पुत्र कैलाश मेघवाल एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी था। वह करीब एक साल से इस पद पर काम कर रहा था। शुक्रवार को वह गांव में बैंक कलेक्शन और किस्त का बकाया भुगतान लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार टूटकर सुरेश के ऊपर गिर गया। तार के संपर्क में आते ही वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से सुरेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर देवगढ़ थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज, बिजली लाइन की जांच मृतक के पिता कैलाश की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बिजली लाइन टूटने के कारणों सहित पूरे हादसे की जांच कर रही है। परिवार की सहमति के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों के अनुसार, सुरेश के माता-पिता किसान हैं। परिवार में सुरेश की शादी की तैयारियां चल रही थीं और दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। अचानक हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *