![]()
हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र में दो शिक्षामित्रों से हुई चेन लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई दो सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 7,220 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। एएसपी लाइन आलोक राज नारायण ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मामले की जानकारी दी। घटना 9 सितंबर 2026 की है। लालपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र कीर्ति बाजपेई और पूनम तिवारी स्कूल का ताला बंद करने के बाद पैदल मुख्य मार्ग की ओर जा रही थीं। संडीला-कोथावां मार्ग के पास स्प्लेंडर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दो बदमाश बाइक से उतरे और दोनों शिक्षामित्रों के गले से सोने की चेन झपट लीं। इसके बाद तीनों आरोपी संडीला की ओर फरार हो गए।
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच पीड़िताओं की शिकायत पर बेनीगंज पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 भी जोड़ी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कल्यानमल क्षेत्र के निबहा मोड़ के पास घेराबंदी की। यहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मफीद उर्फ भूरा, अभय उर्फ लुद्दन और बकार के रूप में हुई है। तीनों मीरनगर अजगवां, थाना संडीला, हरदोई के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने शिक्षामित्रों से चेन छिनैती की घटना कबूल की। तमंचा-कारतूस और लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सोने की चेन, 12 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 7,220 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विजय शुक्ला, उपनिरीक्षक हरिमोहन, उत्तम, हेड कांस्टेबल रामबरन यादव, हर्षित बहादुर सिंह तथा कांस्टेबल सदाकांत मिश्रा और अतुल विमल शामिल रहे।
Source link
हरदोई में शिक्षामित्रों से लूट करने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार:अवैध असलाह, लूटी चेन और नकदी बरामद
