Headlines

विधायक बोलीं- दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करना चाहिए:एसपी की जवाबदेही भी तय हो, पुलिस की मारपीट में घयाल महिला से की मुलाकात




बालाघाट के किरनापुर थाने में चोरी के आरोप में एक महिला की पुरुष पुलिसकर्मियों की पिटाई का मामला गरमा गया है। महिला का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे गंभीर चोटें आई हैं, जिनके ठीक होने में समय लगेगा। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे विधायक अनुभा मुंजारे अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने भर्ती महिला सावित्री और उसके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य और घटना की जानकारी ली। विधायक ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएमएचओ शत्रुघन दाहिया भी मौजूद थे। विधायक अनुभा मुंजारे ने किरनापुर थाने में महिला की पिटाई की घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह पुलिस का क्रूर चेहरा है, जहां चोरी के आरोपी पति और उसकी गर्भवती पत्नी को थाने लाकर पुरुष पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा। विधायक ने बताया कि नियमों को ताक पर रखकर दंपती को रातभर थाने में रखा गया और उनकी पिटाई की गई। उन्होंने एसपी से दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की बात कही। अनुभा मुंजारे ने कहा कि अगर पुलिस विभाग के लोग ही अपराधियों जैसा व्यवहार करेंगे, तो वे दूसरों को अपराधी कैसे घोषित करेंगे। उन्होंने इस मामले में एसपी की जवाबदेही भी तय करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *